मानसी: चकहुसैनी गांव में सोए अवस्था में सर्पदंश से महिला की हुई मौत
Mansi, Khagaria | Aug 24, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के चकहुसैनी गांव में शुक्रवार की देर रात सोए अवस्था मे सर्पदंश के बाद झाड़फुक के चक्कड़ में एक महिला की मौत हो गई। मृतका की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के चकहुसैनी गांव निवासी सुबोध यादव की पत्नी रीना देवी के रुप में किया गया। मृतका के परिजन ने बताया कि बीते देर रात लगभग 2 बजे महिला को सांप ने पांव में काट लिया।