मानसी: खुठिया गांव में छत से गिरने से एक अधेड़ जख्मी, अस्पताल में कराया उपचार
Mansi, Khagaria | Aug 21, 2024 मनसी थाना क्षेत्र के खुठिया गांव में बुधवार को छत से गिरने से एक अधेड़ जख्मी हो गए। जख्मी अवस्था में परिजनों ने इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल लाया, जहां पर उनका उपचार कराया गया। घायल की पहचान मानसी थाना क्षेत्र के खुठिया के रहने वाले विकास यादव के रूप में की गई है। वहीं पर घायल विकास यादव ने बताया कि छत पर पैर फिसलने से हुआ नीचे गिर गए।