मानसी: बलहा में युवक को सर्प ने काटा, सदर अस्पताल में चल रहा है उपचार
Mansi, Khagaria | Aug 22, 2024 मानसी थाना क्षेत्र के बलहा गांव में आज एक युवक को सर्प ने काट लिया। इसके बाद परिजनों द्वारा उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां युवक का उपचार किया जा रहा है। युवक की पहचान बलहा निवासी राजा कुमार के रूप में हुई है। युवक ने बताया कि वह पैदल गली से होकर घर जा रहा था। इसी दौरान सर्प ने उसे पैर में काट लिया।