पूर्णिया पूर्व: श्रीनगर पेट्रोल पंप के समीप सड़क दुर्घटना में एक विक्षिप्त सहित दो युवक हुए घायल, एक की मौत
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के एनएच 131ए सड़क मार्ग पर श्रीनगर पेट्रोल पंप के समीप आर15 बाइक ने बीच सड़क पर एक विक्षिप्त व्यक्ति के साथ आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें बाइक पर बैठे दोनों युवक सहित विक्षिप्त गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को मुफस्सिल पुलिस व ग्रामीणों की मदद से इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। जहां इलाज के दौरान बाइक सवार एक युवक की मौत हो गयी।