पूर्णिया पूर्व: शहर में अतिक्रमण कार्यों पर नगर निगम का चला डंडा, कई फुटकर दुकानदारों से जुर्माना वसूला गया
बुधवार की शाम 4:00 बजे नगर निगम के द्वारा शहर में सड़क किनारे अवैध रूप से दुकान लगाने वाले फुटकर दुकानदारों को हटाया गया। इस दौरान कई दुकानदारों से जुर्माना भी वसूला गया। इस कार्रवाई के दौरान फुटकर दुकानदारों में हरकंप मच गई। इस दौरान नगर निगम के उपनगर आयुक्त पंकज कुमार अतिक्रमण प्रभारी भूपेंद्र यादव जितेंद्र चौधरी राखी तबरेज एवं पुलिस बल मौजूद थे।