पूर्णिया पूर्व: पूर्णिया सांसद ने जानकीनगर थाना क्षेत्र स्थित ठाकुर स्कूल मैदान में आयोजित टेनिस क्रिकेट लीग टूर्नामेंट का किया शुभारंभ
बुधवार को लगभग 2 दो बजे पूर्णिया सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव लोकसभा क्षेत्र के जानकीनगर थाना स्थित ठाकुर स्कूल मैदान में बिहार धमाका टेनिस क्रिकेट लीग द्वारा आयोजित क्रिकेट टूर्नामेंट का शुभारंभ फीता काटकर किया। इस विशेष अवसर पर कमिटी के सदस्यों ने सांसद को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। इस दौरान सांसद ने टूर्नामेंट की ट्रोफी का भी अनवरण किया।