पूर्णिया पूर्व: दिवानगंज में दुकानदार से ठगी करने वाले दो युवक धराए, पुलिस के हवाले किए गए
बुधवार को मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दीवानगंज चौक पर दोपहर 12 बजे दुकानदार के साथ ठगी करने वाले दो ठग को दुकानदार ने धर दबोच लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि एक बाइक पर दो युवक सवार होकर आया और श्रीओम भगत के दुकान पर पहुंचकर एक युवक दुकानदार से समान का मोल भाव करने लगा। इसी दौरान दुसरा युवक दुकानदार को पांच सौ को नोट दिखाकर खरीदारी करने लगा।