पूर्णिया पूर्व: मधुबनी थाना क्षेत्र में वाहन चेकिंग के दौरान डाकघर के समीप पुलिस ने एक युवक को 171 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार
बुधवार की दोपहर 2:00 बजे मधुबनी थाना में सदर डीएसपी पुष्कर कुमार के द्वारा प्रेस को किया गया संबोधित। इस दौरान उन्होंने बताया कि पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर शहर में लगातार वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत मधुबनी थाना क्षेत्र के डाकघर के समीप एक बाइक सवार युवक को पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान 171 ग्राम स्मैक के साथ किया गिरफ्तार।