पूर्णिया पूर्व: कप्तानपाड़ा में किसान गोष्ठी का आयोजन, जैविक खाद के लाभ के बारे में दी गई जानकारी
खुशकीबाग कप्तानपाड़ा में बुधवार को दोपहर करीब 3 बजे वर्मी गोल्ड जैविक खाद के द्वारा किसान गोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।मौके पर भोला पासवान शास्त्री कॉलेज के धनजंय कुमार व प्रवीण कुमार ने किसानों को वर्मी गोल्ड जैविक खाद के प्रयोग से होने वाले लाभ व नाइट्रो पावर पाउडर का उपयोग के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दिया।