सहजनवा: सहजनवा में डेंटल कॉलेज जा रहे पिता की बाइक को अनियंत्रित ट्रक ने मारी टक्कर, 17 वर्षीय बेटी की मौके पर मौत
गोरखपुर-लखनऊ मार्ग पर सहजनवा थाना क्षेत्र में सोमवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हरपुर बुदहट क्षेत्र के भलुआ टोला निवासी शिववीर सिंह अपनी बेटियों अमृता सिंह (17) और रंझा सिंह (8) को बाइक से गीडा डेंटल कॉलेज इलाज कराने ले जा रहे थे। सहजनवा के पास पीछे से आ रहे अनियंत्रित ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में अमृता सिंह ट्रक के नीचे आ गईं।