सिरसागंज: नसीरपुर थाना क्षेत्र में पुलिस और एसओजी टीम ने किया बड़ा एक्शन, 3 करोड़ का गांजा पकड़ा, तस्कर समेत कंटेनर किया गया ज़ब्त
फिरोजाबाद के थाना नसीरपुर क्षेत्र में पुलिस को नशा तस्करों के खिलाफ अभियान में बड़ी सफलता मिली है। थाना नसीरपुर पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर एक कंटेनर से करीब 3 करोड़ रुपये कीमत का 3 कुंतल 69 किलो 92 ग्राम अवैध गांजा बरामद किया है। वहीं पुलिस ने तस्कर कंटेनर चालक पन्नालाल निवासी एटा को गिरफ्तार किया है।