#kullu कुल्लू की ग्राम पंचायत छैंउर और शिलीहार-2 के ग्रामीणों ने छरोड़ नाला से बड़ोगी तक सड़क की टायरिंग जल्द करवाने की मांग को लेकर उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा है।
ग्रामीणों का कहना है कि सड़क की हालत बेहद खराब है, जिससे तीन पंचायतों के लोगों को रोजाना भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
उनका आरोप है कि करीब 11 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि स्वीकृत होने और मार्च 2026 में टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आज तक टायरिंग का काम शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों ने प्रशासन से सड़क का कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
देसी चैनल कुल्लू देसी चैनल देवभूमि कुल्लू देसी चैनल कुल्लू
Kullu, Kullu | Jun 23, 2026