बिसौली: बिसौली कोतवाली पुलिस ने गुमशुदा बुजुर्ग और एक महिला को उनके परिजनों से मिलाया
Bisauli, Budaun | May 25, 2026 बिसौली कोतवाली पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए एक गुमशुदा बुजुर्ग व्यक्ति तथा एक महिला व उसके मासूम पुत्र को सकुशल उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस को अम्बियापुर गांव के जंगल में करीब 80 वर्षीय बुजुर्ग मदनलाल मिले, जो मानसिक रूप से कमजोर प्रतीत हो रहे थे। सोशल मीडिया के माध्यम से जानकारी मिलने पर उनके पुत्र विनीत थाना पहुंचे और पिता को साथ ले गए।