हज़ारीबाग: जगतगुरू श्री रामकृष्ण फिल्म WAVES OTT पर रिलीज़, हजारीबाग के कलाकारों को मिली सराहना
प्रसार भारती के WAVES OTT चैनल पर रिलीज़ फिल्म जगतगुरू श्री रामकृष्ण को दर्शकों ने बेहद सराहा। हजारीबाग के कलाकारों ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिकाएँ निभाईं। निर्माता-लेखक गजानंद पाठक और निर्देशक डॉ. बिमल मिश्र ने श्री रामकृष्ण परमहंस के जीवन और संदेशों को सुंदर रूप में प्रस्तुत किया है।