छोटीसादड़ी: छोटीसादड़ी के नए थाना अधिकारी तेजकरण चारण ने संभाला कार्यभार, कहा- तस्करों पर कसेंगे नकेल
छोटीसादड़ी थाने में तेजकरण चारण ने नए थानाधिकारी के रूप में पदभार ग्रहण किया। इस अवसर पर सीआई चारण ने पुलिस जवानों से मुलाकात कर क्षेत्र की स्थिति और सर्कल के बारे में जानकारी ली। एसपी विनीत बंसल द्वारा जारी आदेशों के तहत चारण का प्रतापगढ़ कोतवाली से छोटीसादड़ी थानाधिकारी के पद पर तबादला किया गया है।