शिवपुरी नगर: दहेज की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने पुरा गांव की महिला को किया प्रताड़ित, एसपी से शिकायत
पीड़िता भूरी वंशकार निवासी पुरा थाना मायापुर ने एसपी को शिकायती आवेदन दिया है। भूरी की शादी एक साल पहले गुना के टकनेरा गांव निवासी रंजीत वंशकार से हुई थी। पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद से ही उसके पति रंजीत, सास कमलेश, ससुर अजय, जेठ जैकी और जेठानी पूजा प्रताड़ित कर रहे हैं। पति अपाचे मोटरसाइकिल और एक लाख की मांग कर रहा है। दहेज लाने से मना करने पर धमकी दी।