कमिश्नर कार्यालय में विभिन्न विभागों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई बैठक में कमिश्नर के जी तिवारी ने किसानों से अपील की है कि वह मूंग की जगह उड़द की खेती करें। उड़द पर शासन द्वारा 600 रुपए का बोनस भी दिया जाएगा। कमिश्नर ने फसल कटाई, मृदा परीक्षण, नरवाई रोकने और प्रमाणिक बीज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।