जनकल्याण शिविरों के माध्यम से पात्र हितग्राहियों तक पहुंच रहा योजनाओं का लाभ
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के तहत किया गया वृक्षारोपण
जनपद पंचायत मंदसौर सहित जिले के सभी जनपद एवं नगरीय निकायों में जनकल्याण शिविरों का आयोजन किया गया। विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मध्य जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।
शिविरों का उद्देश्य शोषित, वंचित एवं पात्र हितग्राहियों तक केन्द्र एवं राज्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया। जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा अधिक से अधिक पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाने हेतु व्यापक जनजागरूकता एवं प्रचार-प्रसार करने पर बल दिया गया।
शिविरों के दौरान योजनाओं के लाभ वितरण के साथ-साथ "एक पेड़ माँ के नाम" अभियान के अंतर्गत सघन वृक्षारोपण भी किया गया। कार्यक्रम में जनपद पंचायत मंदसौर के अध्यक्ष श्री बसंत शर्मा सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
#Mandsaur
#मंदसौर
48 views | Mandsaur, Madhya Pradesh | Jun 15, 2026