पहाड़ी: कैथवाड़ा पुलिस ने 5 हजार के इनामी बदमाश को अवैध कट्टे सहित किया गिरफ्तार
कैथवाड़ा पुलिस और डीएसटी की संयुक्त कार्रवाई में 5 हजार के इनामी वांछित बदमाश शेरू निवासी खैराबा, थाना जुरहरा को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक अवैध 315 बोर का कट्टा बरामद किया है। आरोपी पर कैथवाड़ा थाने में दर्ज हत्या के प्रयास के मामले में ₹5 हजार का इनाम घोषित था। एसपी शरण के निर्देशन में की कार्रवाई शनिवार शाम 4 बजे मिली जानकारी।