वैशाली जिले के बिदुपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत खिलवत गांव में दरवाजे पर खड़े एक ट्रैक्टर की चोरी का मामला सामने आया है। ट्रैक्टर मालिक ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध बिदुपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज कराई है।थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, ट्रैक्टर को रात करीब 11 बजे तक दरवाजे पर खड़ा देखा गया था, लेकिन सुबह उठने पर वह गायब मिला। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया