दतिया नगर: दतिया शहर में यातायात पुलिस की कार्रवाई, मुख्य बाजारों से अस्थाई अतिक्रमण हटाया, व्यापारियों को दी समझाइश
दतिया में यातायात पुलिस ने शहर के प्रमुख बाजारों और मुख्य मार्गों पर कार्रवाई करते हुए सोमवार रात करीब साढ़े 09 बजे से साढ़े 10 बजे तक अस्थाई अतिक्रमण हटाया गया। इस अभियान के दौरान सड़कों पर सामान फैलाकर बैठे विक्रेताओं को हटवाया गया, जिससे यातायात व्यवस्था को सुगम बनाया जा सके। पुलिस टीम ने बाजारों का निरीक्षण कर व्यापारियों और विक्रेताओं को समझाइश दी।