बकरी पालन से महिलाएं हो रही है आर्थिक रूप से सशक्त
मेषा महिला बकरीपालक प्रोड्यूसर कंपनी लिमिटेड की तीसरी वार्षिक आमसभा में दिखा उत्साह
मुजफ्फरपुर
ग्रामीण विकास विभाग के तहत संचालित जीविका आज महिलाओं क़ो आर्थिक और सामाजिक रूप से सशक्त करने का एक क्रन्तिकारी अभियान बन गया है. जीविका से जुड़कर महिलाएं आर्थिक रूप से सशक्त तो हो ही रही है साथ ही समाज में अपना नाम भी रोशन कर रही है. बकरी पालन के जरिए आज महिलाएं आत्मनिर्भर बन रही हैं. सरकार के विभिन्न योजनाओं से जोड़कर पशु सखियों और बकरी पलकों को विशेष सुविधा मुहैया करने की कोशिश की जाएगी. उक्त बातें असिस्टेंट कलेक्टर सौरभ सिन्हा ने मेषा एफपीसी की तीसरी वार्षिक आमसभा में दीदियों को संबोधित करते हुए खबड़ा के एक निजी होटल में कहा. इससे पहले मेषा की सीईओ खुशबू कुमारी और अध्यक्ष कृष्णा कुमारी ने सभी अतिथियों को पौधा और शॉल देकर सम्मानित किया. इस अवसर पर जीविका डीपीएम अनीशा ने कंपनी की अब तक की उपलब्धियो के लिए सभी को बधाई दी. कार्यक्रम में उपस्थित डीडीएम नाबार्ड सुमन प्रभा ने भी नाबार्ड से जुड़ी योजनाओं की जानकारी दीदियों के बीच रखी. कार्यक्रम में जैविक उत्पादों के साथ ही पशुपालकों के लिए हर्बल दवाओं के साथ ही अन्य गतिविधियों की भी स्टॉल लगाई गई थी. जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि द्वारा किया गया. इस अवसर पर संचार प्रबंधक राजीव रंजन, पंकज कुमार, नूरी जमाल,रोशन कुमार, शोभा शाव, नवनीत कुमार, प्रसून कुमार, राहुल कुमार, डॉ सरोज,गुंजना कुमारी सहित सैकड़ो दिदिया उपस्थित रही।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
JEEVIKA Bihar
2 views | Muzaffarpur, Bihar | Sep 18, 2026