डुमरा: सीतामढ़ी: मथुरा हाई स्कूल रिंग बांध की मापी शुरू, अतिक्रमण हटाने की तैयारी, भारी पुलिस बल तैनात
सीतामढ़ी में मथुरा हाई स्कूल के पास स्थित रिंग बांध की जमीन की मापी का कार्य गुरुवार को प्रशासन की देखरेख में शुरू किया गया। मापी के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था या विवाद की स्थिति से निपटने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल और प्रशासनिक पदाधिकारी मौके पर तैनात रहे।