जमुई: जमुई में गूंजी तकबीर, बकरीद की नमाज में देश की अमन-चैन की दुआ की गई
Jamui, Jamui | May 28, 2026 जमुई शहर के ईदगाह जामा मस्जिद, बड़ी मस्जिद, गोसिया मस्जिद, नीमा समेत विभिन्न मस्जिदों में गुरुवार सुबह 7 बजे अकीदतमंदों ने बकरीद की नमाज अदा की। नमाज के बाद मुल्क की तरक्की, अमन-चैन और भाईचारे के लिए विशेष दुआ मांगी गई। मस्जिदों के बाहर सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रही। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और कुर्बानी की रस्म अदा की