बक्सर: राजपुर थाने में एसडीपीओ ने की समीक्षा बैठक, अपराधियों की पहचान कर कार्रवाई का दिया निर्देश
Buxar, Buxar | Apr 18, 2026 शनिवार को राजपुर थाना परिसर में एसडीपीओ गौरव पांडेय ने पुलिस अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक शनिवार को 2:00 बजे अपराह्न में की। इस दौरान विभिन्न मामलों से जुड़ी फाइलों की गहन जांच की और लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए। आगामी विधान परिषद उपचुनाव को देखते हुए उन्होंने गांवों में चुनाव प्रभावित करने वाले लोगों को चिन्हित करने को कहा।