कोरांव: नगर पंचायत कोरांव के शहीद आरके तिवारी नगर मोहल्ले में हड़ही रोड पर बिखरी गिट्टियां दुर्घटनाओं को दे रही हैं दावत
नगर पंचायत कोरांव के शहीद आरके तिवारी नगर मोहल्ले में हड़ही रोड पर सड़क निर्माण सामग्री बिखरी पड़ी है। सड़क पर पड़ी गिट्टी और बालू के कारण राहगीर लगातार दुर्घटनाओं का शिकार हो रहे हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि नगर पंचायत प्रशासन इस समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा है, जिससे उनमें आक्रोश है।