मधवापुर: मधवापुर सीएचसी में गर्भवतियों की अनेक तरह की जांच के दौरान उन्हें सेहत सलामती के टिप्स दिए
कुपोषणमुक्त समाज निर्माण के लिए मधवापुर सीएचसी में गर्भवतियों की अनेक तरह की जांच के दौरान उन्हें सेहत सलामती के टिप्स दिये गये। रोगी कल्याण समिति सदस्य पं. दयानंद मिश्र ने जच्चा-बच्चा की स्वास्थ्य रक्षा के लिए गर्भवतियों के बीच फलों का वितरण किया। साथ ही खानपान, रहनसहन, आहार आदि अनुकूल रखने की अपील की। डॉ. चंदन कुमार, बसुंधरा कुमारी आदि थे।