मधेपुरा: मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा में मधेपुरा जिले को ₹302 करोड़ की 295 योजनाओं की सौगात दी
मधेपुरा :- मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार ने समृद्धि यात्रा के दौरान मधेपुरा जिले को दी 302 करोड़ रूपये की 295 योजनाओं की सौगात। मुख्यमंत्री ने 216 करोड़ रुपये की लागत से 158 योजनाओं का उद्घाटन एवं 86 करोड़ रुपये की लागत से 137 योजनाओं का किया शिलान्यास। मुख्यमंत्री ने मधेपुरा पुलिस लाइन के प्रशासनिक एवं आवासीय भवनों का फीता काटकर किया उद्घाटन।