पीरो: जमीन विवाद में हुई हत्या के मामले में पीरो में प्रभारी डीएसपी का बयान आया सामने
Piro, Bhojpur | May 23, 2026 चरपोखरी थाना क्षेत्र के मदई गांव में जमीन विवाद ने शुक्रवार की रात खूनी रूप ले लिया। दो पक्षों के बीच पुराना विवाद अचानक हिंसा में बदल गया, जहां ईंट-पत्थर से जमकर मारपीट हुई। इस हिंसक झड़प में दोनों पक्षों को मिलाकर करीब एक दर्जन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए, जबकि इलाज के दौरान दो लोगों की मौत हो गई।