हरदोई: महिला के इंस्टाग्राम पर अश्लील मैसेज भेजने के आरोप में रायबरेली के सिपाही पर सीओ के आदेश पर दर्ज हुई रिपोर्ट
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2024 शहर क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने 21 जून 2024 को साइबर थाना में शिकायत की थी, कि रायबरेली जनपद की पुलिस लाइन में तैनात सिपाही राकेश कुमार उसका पति है। उससे रंजिश चल रही है।जिसके चलते उसे अश्लील संदेश भेजकर सार्वजनिक रूप से लज्जित करना चाह रहा है। सीओ के आदेश पर कोतवाली शहर में सिपाही राकेश कुमार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है