हरदोई: बूढ़ा गांव के पास कार की टक्कर से बाइक से उछलकर गिरी महिला को गन्ने से लदे ट्रक ने रौंदा, महिला की हुई मौत
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2024 पिहानी थाना क्षेत्र में बूढ़ा गांव के पास शुक्रवार सुबह लगभग 11 बजे कार की टक्कर लगने से बाइक पर सवार महिला उछलकर सड़क पर जा गिरी वही सामने से गन्ने से लदे ट्रक ने उसे रौंद दिया जिससे महिला पूनम की मौके पर ही मौत हो गई।उसकी गोद में एक मासूम बच्ची उछलकर दूर गिरी जिससे वह बाल बाल बच गई।वही बाइक पर सवार उसका पति सूरज व देवर ने मौके पर शोर किया।