हरदोई: डीपीआरओ कार्यालय में वेतन स्लिप के नाम पर सफाई कर्मचारी से मांगी गई रिश्वत, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल
Hardoi, Hardoi | Nov 15, 2024 विकास भवन में स्थित जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमें एक सफाई कर्मी से बाबू वेतन स्लिप के नाम पर खुलेआम 500 रुपए मांगता नज़र आ रहा है।रुपये न दे पाने की स्थिति में प्रिंटर वाले दो बंडल पेपर की डिमांड की गई।वंही आज शुक्रवार को दोपहर 12 बजे वीडियो वायरल होने के बाद यहां धड़ल्ले से हो रहे भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है।