सांगानेर: बजाज नगर थाना इलाके में एक होटल में युवक का संदिग्ध शव मिलने पर वकीलों ने थाने के बाहर किया विरोध प्रदर्शन
जयपुर में गांधीनगर रेलवे स्टेशन के पास ब्लू शाइन होटल में युवक की मौत पर हंगामें का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार युवक की हत्या की आशंका जताते हुए वकीलों ने थाने के बाहर रास्ता जाम कर धरना प्रदर्शन किया। दरअसल मामला बजाज नगर इलाके का बुधवार शाम का है। लेकिन आज गुरुवार सुबह वकीलों ने प्रदर्शन किया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।