कटंगी: अल्प वर्षा से जमुनिया जलाशय का जलस्तर 4 फीट कम हुआ, किसानों-मछुआरों को होगी परेशानी
चालू वर्ष में मानसून की बेरुखी का असर अब कटंगी तहसील क्षेत्र के करीब 20 से अधिक गांवों की जीवन रेखा कहे जाने वाले जमुनिया जलाशय पर साफ तौर पर दिखने लगा है। अल्प वर्षा के कारण जलाशय की जल संग्रहण क्षमता के मुकाबले करीब 4 फीट कम पानी ही भर पाया है। इससे आने वाले रबी सीजन में सिंचाई और मछली पालन से जुड़े लोगों की चिंता बढ़ गई है। कटंगी तहसील में 1 जून से 18 अगस्त