मंसूरचक: मंसूरचक में सूखी नदी में गड्ढा खोदकर बनाया छठ घाट:चंदा जुटाकर ग्रामीणों ने जमा किया पानी
समसा एक पंचायत के वार्ड 12 और 13 के ग्रामीणों ने नदी में पानी नहीं होने पर छठ घाट बनाया। उन्होंने चंदा जुटाकर जेसीबी से नदी के सूखे हिस्से में गड्ढा खोदा और उसमें पानी जमा किया। दलित और महादलित परिवार यहां छठ पूजा करेंगे।