ग्वालियर से शोषण के आरोपों वाला मामला अब उलझता जा रहा है। महिला ने साहूकार पर शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण और गर्भपात कराने जैसे गंभीर आरोप लगाए, तो वहीं साहूकार सामने आकर बोला—पूरा विवाद पैसों का है, महिला 85 लाख से ज्यादा ले चुकी है और लौटाना नहीं चाहती।