मड़िहान: मिर्ज़ापुर: राजगढ़ थाना क्षेत्र के सेमरा बरहो गांव में पीड़िता ने आशा चयन में अनियमितता का आरोप लगाते हुए डीएम व सीएमओ को प्रार्थना पत्र दिया
बताते चले कि शनिवार की शाम लगभग 4:00 बजे सेमरा बरहो गांव की उषा देवी ने जिलाधिकारी व मुख्य चिकित्सा अधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर आरोप लगाया है कहा कि आशा चयन प्रक्रिया में नियमों का पालन नहीं किया गया है। बीसीपीएम द्वारा बिना साक्षात्कार कराए गुपचुप तरीके से पैसा लेकर सरिता देवी का चयन कर लिया गया है जिलाधिकारी व सीएमओ को पत्र देकर जांच करने की मांग की है।