मड़िहान: राजगढ़ थाना क्षेत्र के इमलिया 84 बाजार में ट्रैक्टर के धक्के से ई-रिक्शा चालक घायल, इलाज जारी
मड़िहान थाना क्षेत्र के जमुई गांव निवासी 26 वर्षी अजय राम ई रिक्शा चलाता है। शनिवार की सुबह लगभग 10:00 बजे राजगढ़ थाना क्षेत्र के इमलिया बाजार में सड़क किनारे ई रिक्शा खड़ा कर सवारी बैठा रहा था। पीछे से आ रहा ट्रैक्टर चालक ई रिक्शा में धक्का मार दिया जिससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया तथा चालक अजय राम गंभीर रूप से घायल हो गया। राजगढ़ अस्पताल में इलाज जारी है।