मड़िहान: मिर्ज़ापुर: राजगढ़ थाना क्षेत्र के राजगढ़ बाजार में महिला कर्मचारी के घर में दबंगों ने की छेड़खानी, पुलिस ने लिया संज्ञान
रविवार की दोपहर 3:00 बजे राजगढ़ बाजार स्थित एक महिला कर्मचारी के घर में घुसकर दबंगों ने महिला कर्मचारी की बहू के साथ दुराचार करने का प्रयास किया असफल होने पर महिला कर्मचारी के बहू को मारते पीटते हुए मंगलसूत्र व कान की बाली छीन लिया तथा कट्टा दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए उप जिलाधिकारी मड़िहान ने राजगढ़ पुलिस को कारवाई करने का दिया निर्देश।