Public App Logo
Jansamasya
हादसा
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
कांग्रेस
Congress
Accident
Modi
Delhi
Viral
Crime
Up
अमित_शाह
Bollywood
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Mp
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
No video available

#Bhojpuriya hamare superstar kalakar Neeraj Kumar Pali ji Aaj live aaye Hain aap log jarur dekhe

Nawada, Nawada | Jun 8, 2021

MORE NEWS

नवादा के सिरदला बाजार में दो बच्चों में मारपीट, लाखों रुपए रंगदारी मांगने का आरोप घटना सीसीटीवी में हुआ कैद । मामला यह है कि ट्रक खड़ा करने और रास्ता विवाद को लेकर घटना घटी है ।

नवादा के सिरदला बाजार में दो बच्चों में मारपीट, लाखों रुपए रंगदारी मांगने का आरोप घटना सीसीटीवी में हुआ कैद । मामला यह है कि ट्रक खड़ा करने और रास्ता विवाद को लेकर घटना घटी है ।

Nawada, Nawada | Jun 26, 2026

मुहर्रम पर्व को लेकर मेसकौर प्रखंड के बिजु बिगहा में डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च।

मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान के संयुक्त नेतृत्व में मेसकौर प्रखंड अंतर्गत बिजु बिगहा में फ्लैग मार्च निकाला गया।

फ्लैग मार्च बिजु बिगहा के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इसका उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना, शांति एवं सौहार्द का संदेश देना तथा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों को कानून-व्यवस्था के प्रति प्रशासन की पूर्ण तत्परता का स्पष्ट संदेश देना था।

इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, अनुशासन एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा लगातार गश्ती एवं निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।

जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विधि-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन या पुलिस को दें। शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी, मेसकौर, अंचलाधिकारी, मेसकौर एवं थाना अध्यक्ष, मेसकौर सहित अन्य पुलिस बल के जवान उपस्थित थे। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

मुहर्रम पर्व को लेकर मेसकौर प्रखंड के बिजु बिगहा में डीएम-एसपी ने किया फ्लैग मार्च। मुहर्रम पर्व के अवसर पर जिले में विधि-व्यवस्था संधारण, शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण बनाए रखने के उद्देश्य से आज जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक, नवादा श्री अभिनव धीमान के संयुक्त नेतृत्व में मेसकौर प्रखंड अंतर्गत बिजु बिगहा में फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च बिजु बिगहा के विभिन्न संवेदनशील क्षेत्रों एवं प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा। इसका उद्देश्य आमजनों में सुरक्षा एवं विश्वास का वातावरण स्थापित करना, शांति एवं सौहार्द का संदेश देना तथा असामाजिक एवं उपद्रवी तत्वों को कानून-व्यवस्था के प्रति प्रशासन की पूर्ण तत्परता का स्पष्ट संदेश देना था। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी ने कहा कि मुहर्रम पर्व आपसी भाईचारे, अनुशासन एवं सामाजिक समरसता का प्रतीक है। उन्होंने सभी नागरिकों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने तथा प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मुहर्रम पर्व को लेकर जिले में सुरक्षा के व्यापक एवं पुख्ता प्रबंध किए गए हैं। संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है तथा लगातार गश्ती एवं निगरानी रखी जा रही है, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके। जिला प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की कि किसी भी प्रकार की अफवाह पर ध्यान न दें तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि अथवा विधि-व्यवस्था से संबंधित सूचना तत्काल स्थानीय प्रशासन या पुलिस को दें। शांति एवं सौहार्द बिगाड़ने का प्रयास करने वाले व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। फ्लैग मार्च में प्रखंड विकास पदाधिकारी, मेसकौर, अंचलाधिकारी, मेसकौर एवं थाना अध्यक्ष, मेसकौर सहित अन्य पुलिस बल के जवान उपस्थित थे। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 26, 2026

नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन, विजेता छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को किया गया सम्मानित।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित "नशा मुक्त भारत सप्ताह" का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया।

जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के क्रम में आज नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतिम दिन प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में आयोजित निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अभियान के सफल संचालन एवं जनजागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई।

प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे—

निबंध प्रतियोगिता

- प्रथम पुरस्कार – रिया कुमारी (कक्षा 12वीं)
- द्वितीय पुरस्कार – कुमारी संस्कृति (कक्षा 10वीं 'बी')
- तृतीय पुरस्कार – आकृति कुमारी (कक्षा 10वीं 'सी')

चित्रकला प्रतियोगिता

- प्रथम पुरस्कार – कृति कुमारी (कक्षा 12वीं)
- द्वितीय पुरस्कार – प्रिया भारती (कक्षा 10वीं 'सी')
- तृतीय पुरस्कार – नेहा कुमारी (कक्षा 9वीं 'एफ')

वक्तृत्व प्रतियोगिता

- रिया कुमारी (कक्षा 12वीं)

इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता एवं सहभागिता से ही नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। सभी प्रतिभागियों से अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया।

उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, रैली, निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिताओं सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

नशा मुक्त भारत सप्ताह का समापन, विजेता छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को किया गया सम्मानित। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित "नशा मुक्त भारत सप्ताह" का आज सफलतापूर्वक समापन किया गया। जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आयोजित विभिन्न जागरूकता कार्यक्रमों के क्रम में आज नशा मुक्त भारत सप्ताह के अंतिम दिन प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में आयोजित निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता के विजेता छात्राओं को प्रशस्ति पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही अभियान के सफल संचालन एवं जनजागरूकता में सक्रिय भूमिका निभाने वाले स्वयंसेवकों को भी प्रशस्ति पत्र देकर उनके उत्कृष्ट योगदान की सराहना की गई। प्रतियोगिता के विजेता इस प्रकार रहे— निबंध प्रतियोगिता - प्रथम पुरस्कार – रिया कुमारी (कक्षा 12वीं) - द्वितीय पुरस्कार – कुमारी संस्कृति (कक्षा 10वीं 'बी') - तृतीय पुरस्कार – आकृति कुमारी (कक्षा 10वीं 'सी') चित्रकला प्रतियोगिता - प्रथम पुरस्कार – कृति कुमारी (कक्षा 12वीं) - द्वितीय पुरस्कार – प्रिया भारती (कक्षा 10वीं 'सी') - तृतीय पुरस्कार – नेहा कुमारी (कक्षा 9वीं 'एफ') वक्तृत्व प्रतियोगिता - रिया कुमारी (कक्षा 12वीं) इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों ने छात्राओं एवं स्वयंसेवकों को नशामुक्त समाज के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि युवाओं की जागरूकता एवं सहभागिता से ही नशामुक्त भारत के संकल्प को साकार किया जा सकता है। सभी प्रतिभागियों से अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशीले पदार्थों से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया गया। उल्लेखनीय है कि नशा मुक्त भारत सप्ताह के दौरान जिले में विभिन्न शिक्षण संस्थानों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम, शपथ ग्रहण, रैली, निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिताओं सहित अनेक गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिनके माध्यम से नशे के दुष्प्रभावों के प्रति व्यापक जनजागरूकता फैलाने का प्रयास किया गया। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 26, 2026

नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित।

भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित “नशा मुक्त भारत सप्ताह” के अवसर पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 जून 2026 को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में छात्राओं के बीच नशामुक्ति विषय पर निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित करना था।

कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली तथा समाज में जनजागरूकता की आवश्यकता जैसे विषयों पर उत्साहपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशामुक्त भारत का संदेश दिया, जबकि निबंध एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए।

प्रतियोगिता के उपरांत सभी छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया।

*प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—*

*निबंध प्रतियोगिता*

- प्रथम पुरस्कार – रिया कुमारी, कक्षा 12वीं
- द्वितीय पुरस्कार – कुमारी संस्कृति, कक्षा 10वीं (बी)
- तृतीय पुरस्कार – आकृति कुमारी, कक्षा 10वीं (सी)

*चित्रकला प्रतियोगिता*

- प्रथम पुरस्कार – कृति कुमारी, कक्षा 12वीं
- द्वितीय पुरस्कार – प्रिया भारती, कक्षा 10वीं (सी)
- तृतीय पुरस्कार – नेहा कुमारी, कक्षा 9वीं (एफ)

*वक्तृत्व प्रतियोगिता*

रिया कुमारी, कक्षा 12वीं

अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। 

 नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

नशा मुक्त भारत सप्ताह के तहत प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता आयोजित। भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा संचालित नशा मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 17 जून से 26 जून 2026 तक आयोजित “नशा मुक्त भारत सप्ताह” के अवसर पर जिला पदाधिकारी, नवादा श्री रवि प्रकाश के निर्देशानुसार आज दिनांक 25 जून 2026 को प्रोजेक्ट कन्या इंटर विद्यालय, नवादा में छात्राओं के बीच नशामुक्ति विषय पर निबंध, चित्रकला एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं में नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना तथा स्वस्थ एवं नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए उन्हें प्रेरित करना था। कार्यक्रम के दौरान छात्राओं ने नशे के दुष्प्रभाव, स्वस्थ जीवनशैली तथा समाज में जनजागरूकता की आवश्यकता जैसे विषयों पर उत्साहपूर्वक अपने विचार प्रस्तुत किए। चित्रकला प्रतियोगिता में छात्राओं ने अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति के माध्यम से नशामुक्त भारत का संदेश दिया, जबकि निबंध एवं वक्तृत्व प्रतियोगिता के माध्यम से नशे के सामाजिक, आर्थिक एवं स्वास्थ्य संबंधी दुष्परिणामों पर प्रभावशाली विचार व्यक्त किए। प्रतियोगिता के उपरांत सभी छात्राओं एवं उपस्थित शिक्षकों को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इस अवसर पर सभी प्रतिभागियों ने स्वयं नशीले पदार्थों से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज के अन्य लोगों को भी नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। *प्रतियोगिता के परिणाम इस प्रकार रहे—* *निबंध प्रतियोगिता* - प्रथम पुरस्कार – रिया कुमारी, कक्षा 12वीं - द्वितीय पुरस्कार – कुमारी संस्कृति, कक्षा 10वीं (बी) - तृतीय पुरस्कार – आकृति कुमारी, कक्षा 10वीं (सी) *चित्रकला प्रतियोगिता* - प्रथम पुरस्कार – कृति कुमारी, कक्षा 12वीं - द्वितीय पुरस्कार – प्रिया भारती, कक्षा 10वीं (सी) - तृतीय पुरस्कार – नेहा कुमारी, कक्षा 9वीं (एफ) *वक्तृत्व प्रतियोगिता* रिया कुमारी, कक्षा 12वीं अभियान के दौरान जिले के विभिन्न विद्यालयों, सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन लगातार किया जा रहा है। नवादा से राकेश कुमार चंदन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 26, 2026

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन, 116 अभ्यर्थियों का हुआ प्राथमिक चयन।

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत आज दिनांक 25.06.2026 को संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय, नवादा के प्रांगण में नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी, नवादा श्री सुनील कुमार सुमन, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रकाश प्रिय रंजन, अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, रजौली श्री रोहित कुमार जिला नियोजनालय के अन्य कर्मियों की उपस्थिति में किया गया।

इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों को रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्द्धन योजना (NAPS), टूल किट योजना, स्टडी किट योजना, राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल सहित जिला नियोजनालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया। साथ ही युवाओं को कौशल उन्नयन कर अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया।

नियोजन मेले में कुल 08 नियोजकों ने भाग लिया, जिनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 310 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई थी। मेले में कुल 515 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। नियोजकों द्वारा 478 अभ्यर्थियों के बायोडाटा प्राप्त किए गए, जिनमें से 116 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन स्थल पर ही किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का वातावरण देखा गया।

मेले में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), जिला उद्योग केन्द्र, नवादा तथा जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (DRCC) ने भी भाग लिया। इन संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता विकास, कौशल प्रशिक्षण, शिक्षा ऋण तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। 

नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के तहत नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन, 116 अभ्यर्थियों का हुआ प्राथमिक चयन। प्रधानमंत्री अनुसूचित जाति अभ्युदय योजना के अंतर्गत आज दिनांक 25.06.2026 को संयुक्त श्रम भवन स्थित जिला नियोजनालय, नवादा के प्रांगण में नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेले का आयोजन किया गया। मेले का उद्घाटन जिला नियोजन पदाधिकारी, नवादा श्री सुनील कुमार सुमन, जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रकाश प्रिय रंजन, अनुमंडल पिछड़ा एवं अति पिछड़ा वर्ग कल्याण पदाधिकारी, रजौली श्री रोहित कुमार जिला नियोजनालय के अन्य कर्मियों की उपस्थिति में किया गया। इस अवसर पर जिला नियोजन पदाधिकारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों को रोजगार एवं कौशल विकास से संबंधित विभिन्न योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना, मुख्यमंत्री प्रतिज्ञा योजना, राष्ट्रीय प्रशिक्षुता संवर्द्धन योजना (NAPS), टूल किट योजना, स्टडी किट योजना, राष्ट्रीय करियर सेवा (NCS) पोर्टल सहित जिला नियोजनालय द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के उद्देश्य एवं लाभों से अवगत कराया। साथ ही युवाओं को कौशल उन्नयन कर अधिक से अधिक रोजगार के अवसरों का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। नियोजन मेले में कुल 08 नियोजकों ने भाग लिया, जिनके द्वारा विभिन्न क्षेत्रों में 310 रिक्तियों की अधिसूचना जारी की गई थी। मेले में कुल 515 अभ्यर्थियों ने भाग लिया। नियोजकों द्वारा 478 अभ्यर्थियों के बायोडाटा प्राप्त किए गए, जिनमें से 116 अभ्यर्थियों का प्राथमिक चयन स्थल पर ही किया गया। चयनित अभ्यर्थियों में उत्साह एवं आत्मविश्वास का वातावरण देखा गया। मेले में ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (RSETI), जिला उद्योग केन्द्र, नवादा तथा जिला निबंधन एवं परामर्श केन्द्र (DRCC) ने भी भाग लिया। इन संस्थानों के प्रतिनिधियों द्वारा युवाओं को स्वरोजगार, उद्यमिता विकास, कौशल प्रशिक्षण, शिक्षा ऋण तथा अन्य कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। कार्यक्रम का उद्देश्य अनुसूचित जाति वर्ग के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसरों से जोड़ना, उन्हें विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध कराना तथा आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रेरित करना था। नवादा से राकेश कुमार चन्दन की रिपोर्ट !

Nawada, Nawada | Jun 26, 2026