गुरारू: गुरारू में 200 मीटर तिरंगे के साथ निकली भव्य तिरंगा यात्रा, पूर्व विधायक ने किया उद्घाटन
Guraru, Gaya | Aug 15, 2026 स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार को युवा शक्ति गुरारू के तत्वावधान में 200 मीटर लंबे तिरंगे के साथ विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का उद्घाटन गुरुआ विधानसभा के पूर्व विधायक विनय कुमार यादव ने फीता काटकर किया। यात्रा गुरारू बाजार से शुरू होकर मुख्य मार्गों से होते हुए वापस आयोजन स्थल पर पहुंची। हाथों में तिरंगा लिए सैकड़ों युवाओं ने नारे लगाए।