पटना ग्रामीण: किसी भी खेल में तेजस्वी यादव सफल नहीं हो सकेंगे, राजभवन के पास बोले डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा
बिहार में एनडीए की सरकार बनने के बाद राजभवन के पास डिप्टी सीएम विजय कुमार सिन्हा की प्रतिक्रिया सामने आई है। मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने डिप्टी सीएम बनाये जाने पर पीएम मोदी समेत बीजेपी के बड़े नेताओं को बधाई दी। वहीं उन्होंने तेजस्वी यादव पर पलटवार करते हुए कहा कि तेजस्वी यादव किसी भी खेल में सफल नहीं हो सकेंगे।