बालोद: डॉ. शिरोमणि की पुस्तक 'अंतरज्योति' का सम्मान डॉ. रमन सिंह ने किया, बोले- हर रचना में ममता और छत्तीसगढ़ की माटी की महक
Balod, Balod | Aug 12, 2026 बालोद जिले की अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त साहित्यकार, कवयित्री और समाजसेविका डॉ. शिरोमणि माथुर की काव्य कृति अंतरज्योति का रायपुर में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने विमोचन किया। विधानसभा अध्यक्ष के निजी सभाकक्ष में अगासदिया परिवार एवं वैभव प्रकाशन के संयुक्त तत्वावधान में सम्मान, पुस्तक विमोचन एवं व्याख्यान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान डॉ. माथुर को शा