सांगानेर: जयपुर में पिता की हत्या का बदला लेने के लिए बेटे ने सागानेर ओपन जेल के कैदी को गोली मारकर हत्या की, पुलिस ने आरोपी को पकड़ा
जयपुर के करणी विहार थाना इलाके में दिनदहाड़े नकाबपोश बदमाशों के द्वारा सांगानेर ओपन जेल के कैदी की गोली मारकर हत्या करने के मामले का 24 घंटे में खुलासा करते हुए पुलिस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी आयुषगुर्जर ने अपने पिता की हत्या का बदला लेने के लिए साथियों के साथ मिलकर फायरिंग की थी और मौके से फरार हो गए थे।