सागर नगर: महापौर ने MIC सदस्य एवं पार्षदो के साथ गिरधारीपुरम सड़क,पं.दीनदयाल चौराहा के पास पुलिया निर्माण कार्य का निरीक्षण किया
सागर शहर में यातायात के सुचारू संचालन के लिए स्मार्ट सिटी द्वारा निर्माण करायी जा रही तिली तिराहा से गिरधारीपुरम सड़क एवं पं.दीनदयाल चौराहा के पास बनाये जा रहे नाले के निर्माण कार्य का बुधवार को महापौरसंगीता सुशील तिवारी ने एम.आई.सी.सदस्य, एवं पार्षदों के साथ निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। महापौर ने निर्माण एजेंसी को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।