सागर नगर: सागर विधायक ने निगम कार्यालय में निगम आयुक्त के साथ पेयजल व सीवर लाइन कार्य की समीक्षा बैठक ली
सागर विधायक शैलेंद्र जैन ने बुधवार को निगम कार्यालय में नगर निगम अध्यक्ष वृंदावन अहिरवार नगर निगम आयुक्त राजकुमार खत्री, पार्षदों के साथ नगर मे 24 घंटे सातों दिन पेयजल सप्लाई योजना और सीवर लाइन डालने की संबंधित निर्माण एजेंसियों के अधिकारियों के साथ निर्माण कार्यों की समीक्षा बैठक ली।अधिकारियों इंजीनियर को सभी कार्य समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।