फतुहा: हत्या के प्रयास में 5 साल से फरार आरोपी को नदी थाना पुलिस ने निजामपुर गांव से किया गिरफ्तार
Fatwah, Patna | Jul 31, 2025 नदी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर निजामपुर गांव से हत्या के प्रयास के पांच वर्षों से फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी निजामपुर गांव निवासी पप्पू कुमार के पुत्र सनी कुमार है। नदी थानाध्यक्ष राजू कुमार ने बताया कि 2020 में हत्या के प्रयास करने का केस सनी कुमार पर दर्ज हुआ था। तभी से वह फरार चल रहा था। सनी कुमार को जेल भेज दिया दिया है।