#ब्रेकिंग_न्यूज..
भरतपुर। शहर के मथुरा गेट थाना इलाके के जवाहर नगर में सीए के घर हुई लाखों की चोरी के मामले में नया मोड़ आ गया है। अंतर्राज्यीय बावरियां गैंग के आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने जिन सिक्कों को बरामद कर पीड़ित को सौंपा था, वे तांबे के निकले हैं। मामले में सीए महेंद्र कुमार गुप्ता के घर 5 फरवरी को हुई चोरी के बाद पुलिस ने गैंग के आरोपियों को पकड़कर 4 किलो सिक्के बरामद किए थे। बरामदगी के दौरान पुलिस ने इन सिक्कों को चांदी का बताया था, लेकिन अब पीड़ित का दावा किया है कि जांच में सिक्के कॉपर के निकले है। पीड़ित का कहना है कि उनके घर से असली चांदी के सिक्के चोरी हुए थे। इस खुलासे के बाद पुलिस की बरामदगी की कार्रवाई पर सवाल खड़े हो गए हैं।