अम्बाला: बलदेवनगर स्थित होंडा शोरूम के नजदीक लगी आग, कोई जानी नुकसान नहीं
Ambala, Ambala | Mar 17, 2024 आज दोपहर में अंबाला शहर के बलदेव नगर स्थित होंडा शोरूम के नजदीक बने प्लॉट में आग लग गई, हालांकि आग लगने के कर्म का भी खुलासा नहीं हो पाया है। आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंची। लगभग डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, इस दौरान किसी व्यक्ति को कोई नुकसान नहीं हुआ।