अम्बाला: सीआईए शहजादपुर ने थाना मुलाना में दर्ज नकली अवैध शराब पर जाली रैपर लगाकर बेचने के मामले में आरोपी को किया गिरफ्तार
Ambala, Ambala | Mar 17, 2024 9 नवंबर 2023 को थाना मुलाना में एक मामला दर्ज किया गया था जोकि अवैध रुप से शराब बनाकर बेचने का था। इस मामले में सीआईए शहजादपुर ने 20वें आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। जिसे अंबाला कोर्ट में पेश किया गया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया। इंचार्ज सब इंस्पेक्टर बलकार सिंह ने बताया कि 19 आरोपियों को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है।